फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रियंका का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन तिराहे पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया उनको सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान भीड़ में एक बच्चा दब गया, जिसे प्रियंका गांधी ने उठाया। सिविल लाइन तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास जुटे अधिवक्ताओं ने प्रियंका माल्यापर्ण किया और उनके संघर्ष में साथ देने का वादा किया। बार के अध्यक्ष हीरालाल पांडेय, सचिव आशुतोष अग्रवाल ,वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह से प्रियंका गांधी ने कहा कि आप लोगों की समस्याओं से मै अवगत हूं। अध्यक्ष ने सौंपे गए पत्रक में कहा कि अधिवक्ता भविष्य कल्याण निधि एक लाख 25 हजार से बढ़ाकर दस लाख कराई जाए। अधिवक्ता कल्याण न्यासी समिति द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश अधिवक्ता बीमा आर्थिक सहायता की पात्रता 60 वर्ष की जगह 80 वर्ष की जाए। इस दौरान कृपा शंकर मिश्रा, रमेंद्र कुमार शुक्ला, सुरेश त्रिपाठी, अंजनी पांडेय, योगेश दूबे, जयशंकर श्रीवास्तव, भारतभूषण, रमाशंकर पांडेय, अजय दूबे, यशवंत सिंह, गुलाब अंबेड, रामसागर, दिनेश यादव, दीन दयाल पाल, रामशंकर पांडेय, लालमनी सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें