फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी में फंसा सांड़, डाउन लाइन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा जिगना के बीच जासा बघौरा गांव के सामने रविवार को दोपहर डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी से सांड़ टकरा जाने से डाउन लाइन 35 मिनट तक बाधित रही। बताया जाता है कि रविवार को डाउन लाइन पर के एस वन नंबर की मालगाड़ी पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रही थी कि 12.45 मिनट पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा के पोल संख्या 758/2 के पास एक सांड़ टकरा गया और गाड़ी के इंजन में फंस गया। चालक की सूचना पर गैपुरा रेलवे स्टेशन मास्टर ने गैंगमैन और कीमैन को भेजकर इंजन में फंसे सांड़ को बाहर निकाला। 25 मिनट बाद 1. 20 मिनट पर गाड़ी आगे को रवाना हुईं। इस दौरान 35 मिनट तक डाउन लाइन पर संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें