फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से नहीं मिल रही राहत, अभियान हुआ फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे छुट्टा पशुओं के पकड़ने के अभियान का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। आज भी नगर की प्रमुख सड़कों पर ऐसे पशु दिखाई आम तौर पर दिखाई दे रहे हैं। नगर में शासन के निर्देश पर एक माह से छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। तकरीबन हर दिन कहीं न कहीं पशुओं को पकड़ने का दावा किया जाता है लेकिन नगर के मध्य में ही वासलीगंज, घंटाघर, रामबाग व सिविल लाइन क्षेत्र में इन छुट्टा पशुओं को स्वतंत्र विचरण करते देखा जा सकता है। नगर में छुट्टा पशुओं के नाम पर सांड़ों की भरमार है लेकिन अभियान में इनको ही दरकिनार कर दिया जा रहा है। जबकि वास्तविक खतरा इन्हीं से ही है। कभी- कभी तो ये इस प्रकार धमाचौकड़ी मचाते हैं कि लोगों को अपनी जान बचानी मुश्किल हो जाती है। बीच सड़क पर इस कदर लड़ाई करते हैं कि जिसको जिधर जगह मिलती है वह उधर ही भागता है। इसके बाद भी इनको नहीं पकड़ा जा रहा है जबकि गायों को ही पकड़ा जा रहा है। कई नागरिकों का तो आरोप है कि खूूंटे से बंधी गायों को भी खोल लिया जा रहा है और जुर्माने के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। नगर में इन पशुओं को रखे जाने के लिए दो स्थान बनाए गए हैं। आरोप है कि वहां भी दुर्व्यवस्था का बोलबाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें