फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की ओर से धरना प्रदर्शन कर बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर अनियमितता का आरोप लगाया। इस अवसर पर आयोजित सभा में संगठन के कोषाध्यक्ष मौलाना अख्तर अली ने कहा कि प्रदेश के मदरसों में तकरीबन साढ़े 25 हजार शिक्षक आधुनिकीकरण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ये शिक्षक मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को सामाजिक विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान व विज्ञान की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि उन लोगों को 35 माह से मानदेय नहीं मिल पा रहा है और न ही नौ माह के राज्यांश का भुगतान अब तक हो पाया है। इसके चलते मदरसा शिक्षक व उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बार- बार जांच कराने के नाम पर शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का बहिष्कार कर सकते हैं। इस अवसर पर अरूण कुमार सिंह, अख्तर अली, रमजान अली, परवीन बेगम, रेशमा बानो, रेहाना बानो, आसमीन अख्तर, संगीता सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें