फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवईहवा मेला सोमवार को, व्यवस्थाएं नाकाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड के गड़बड़ा धाम परिसर में आगामी सोमवार को गवईहवा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में दूरदराज से आए भक्तजन मां का दर्शन-पूजन करेंगे। मेला क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां कहीं दिखाई नहीं दे रही है, जिसका खामियाजा श्रद्घालुओं को भुगतना पड़ेगा। मेला परिसर में चारों तरफ गंदगियों का साम्राज्य कायम है। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के नाम पर कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी तो लगाई गई है, लेकिन मौके पर एक भी सफाईकर्मी कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सेवटी नदी घाट पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, वहीं गड़बड़ा धाम की ध्वस्त सड़कें यहां की दुर्व्यवस्था को और बढ़ा रही हैं। मेले के मद्देनजर अभी शासन स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मंदिर के व्यवस्थापक प्रकाश चंद्र शुक्ल ने बताया कि समय से सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें