फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड ने सीखा बिना बर्तन के भोजन बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । मझवां विकास खंड के बरैनी गांव स्थित राजकुमार बीटीसी कालेज में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर गाइड्स ने टेंट निर्माण और बिना बर्तन भोजन बनाने की कला सीखी। इसमें चार टोलियों कोयल, मोरनी , स्वामी विवेकानंद और चाणक्य शामिल रहीं। टोली नं. दो मोरनी ने सभी कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिसमें गाइड्स ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि सहजानंद डिग्री कालेज के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। स्काउट निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं। शिविर में विशिष्ट ट्रेनर राजेश शर्मा ने गाइड को ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ-फांस बंधन आदि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विनोद कुमार, ओमकार नाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें