फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में वन दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। वन क्षेत्राधिकारी भास्कर पांडेय ने वनक्षेत्र के सोनगढ़ा सेक्सन में तैनात वन दरोगा को पौधरोपण में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबन करने की कार्यवाई कर रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को भेज दी है। उन्होंने 14 सितंबर को भेजे गए अपनी रिपोर्ट आख्या में आरोप लगाया है कि पौधरोपण के कार्य में वन दरोगा ने मनमानी तरीके से काम किया है। बिना सूचना के गायब रहकर उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की है। इसलिए ड्मंडगंज वन रेंज के वनदरोगा हीरा लाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वन दरोगा को भदोही वन प्रभाग में संबद्ध किया गया है। इस संबंध में वनक्षेत्राधिकारी का कहना है कि पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्य वनसंरक्षक द्बारा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें