फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में राज्य सभा सदस्य राम सकल, बृजभूषण सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नित्यानंद आदि रहे। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि देश में सभी जाति धर्मो के विकास के साथ साथ ही देश के विकास के लिए काम किया था। उनके निधन से देश को अपूर्णनीय छति हुई है। पुरूषोत्तमपुर बाजार में कांग्रेसजनों की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया गया। शोक व्यक्त करने वालो में जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, कैलाश नाथ उपाध्याय, उमाकांत सिंह, डा. शिवबली सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि रहे। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें