मिर्जापुर। श्री अग्रवाल महिला मंच के तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के उद्येश्य से नि:शुल्क दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। नगर के बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को प्रशिक्षण शिविर में 30 जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिष्ठित साैंदर्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद प्रमाण पत्र वितरित किया गया। श्री अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष रचना अग्रवाल ने सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए महिलाओं और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में आख्या, दिव्या, करिश्मा, सुहानी, सीमा, अंजली, आरती, हर्षिता, निर्मला, मीना, कंचन आदि शामिल रहीं।