फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल के पास लगे चकर प्लेट हुए बेतरतीब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के जोपा-रामपुर घाट पर स्थित पीपापुल पर चकरप्लेट बेतरतीब हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इसी पीपा पुल पर पिछले वर्ष दुर्घटना हुई थी, जिसमें दो जाने चली गई थी । इसके बावजूद प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। पुल का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। पीपा पुल के पास चकरप्लेट इधर-उधर हो जाने के कारण वाहन फंस जा रहे है और लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार चकरप्लेट ठीक करने की मांग लोक निर्माण विभाग से की लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। पीपा पुल का संचालन जनपद भदोही के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शशिशंकर मिश्र, जनार्दन प्रसाद पाठक, भूपेंद्र शुक्ला, शशि भूषण पाठक, शिव कुमार दुबे, प्रेम शंकर मिश्रा, रमाशंकर पांडेय आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चकरप्लेट ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें