फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में स्थित जगधारी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में नारी सुरक्षा जागरुकता सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे चौकी इंचार्ज मतवार रामजी यादव ने महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस यह जागरूकता अभियान चला रही है। अपराधों को रोकने तथा महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों , बैनर,पोस्टर, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के उपाय (सेफ्टी टिप्स) की जानकारी दी। बताया गया कि अगर आप किसी जगह से अंजान हैं, फिर भी किसी को यह नहीं दर्शाएं कि आप यहां के बारे में नहीं जानती हैं। कभी भी सुनसान रास्ते से न जाएं और ना ही खाली बस या ऑटो में बैठें। यदि आपको ऐसा करना ही पड़े तो सर्वप्रथम वाहन चालक को अच्छी तरह पहचाने या आपके पास मोबाइल है तो वाहन की फ़ोटो खींचकर जिसमें गाड़ी का नंबर स्पष्ट दिखे किसी संबंधी या परिचित को भेजें। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रही हैं तो दरवाजे बंद रखें और बिना सोचे-समझे किसी को लिफ्ट ना दें। अपना मोबाइल हमेशा चार्ज करके रखें और सारे महत्वपूर्ण नंबर उसमें स्पीड डायल पर रखें। अंजान लोगों को अपना नाम-पता और प्रोफेशन से जुड़ी़ जानकारियों की डिटेल्स नहीं बताएं। घर से बाहर निकलते समय अपने बैग में हमेशा डियोडेरेंट स्प्रे, पेपर स्प्रे, काली मिर्च का स्प्रे या फिर कोई नुकीली और धारदार चीज जैसे नेलकटर, बालों में लगाने वाला क्लिप अपने साथ रखें। अगर कोई आपको बार-बार छूने की कोशिश करें या पीछा करें तो उसको घूंसा या लात मारते समय उसके नाजुक अंगों पर वार करें और मदद के लिए शोर मचाएं तथा पुलिस की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फ़ोन कर जानकारी दें जिससे आपको सुरक्षा और आरोपी को पकड़ कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें