फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विकास खंड कोन मुख्यालय पर शनिवार को ग्राम पंचायत चील्ह के आवास लाभार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बीडीओ को पत्रक सौंपकर आवास के लिये प्रधान व सचिव पर धन उगाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की। विकास खंड कोन में आवासहीन लोगों को आवास दिया गया है, प्रधान व सेकेट्री द्वारा आवास के नाम पर प्रति लाभार्थी से बीस हजार रूपये की मांग की जा रही है और नही देने पर अपशब्दों का प्रयोग तथा आवास की दूसरी क़िस्त लाभार्थियों को नहीं दिलाने की धमकी दी जा रही है। सूची से नाम कटवाने के नाम पर पहले ही काफी धन वसूल चुके है, गॉव की गरीब जनता आवास के लालच मे उनकी बात सुनने को विवश है। सेकेट्री द्वारा सूची वनाकर लाभार्थी के घर घर जाकर वसूली करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। इस बात से परेशान हो कर आवास लाभार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से श्याम धर, चंदा, कन्नू , मुन्नर, उमराइ देवी, छबीले, मालती देवी, प्रमोद कुमार, सुख देइ आदि लोग रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें