फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ाए गए 14 और धान खरीद केंद्र, संख्या 62 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए किसानों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिले में 14 धान खरीद केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले में धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। जिले में दूसरी बार धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उधर, पंजीकरण व टोकन जारी किए जाने के अलावा दूसरे दिन बुधवार को भी किसी भी केंद्र पर धान खरीद नहीं हुई। हालांकि कुछ केंद्रों पर किसान टोकन के लिए हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

इस बीच सदर, चुनार, मड़िहान व लालगंज तहसील क्षेत्र के कुल 48 केंद्रों में पंजीकृत 18259 किसानों में से 4270 किसानों का सत्यापन किया जा सका है। धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के 14, पीसीएफ के 32 व एफसीआई के दो समेत कुल 48 केंद्र बनाए गए थे। इस बीच बुधवार को 14 खरीद केंद्र और बढ़ा दिए गए। इससे जिले में धान खरीद केंद्रों की संख्या 62 हो गई है।
उधर, पंजीकरण के लिए सदर तहसील क्षेत्र के केंद्रों पर नाम मात्र भीड़ दिखी, जबकि लालगंज, चुनार व मड़िहान तहसील क्षेत्र के कुछ केंद्रों पर टोकन के लिए किसान हंगामा करते दिखे। इस बीच उच्चाधिकारियों के बार-बार निर्देश के बावजूद अधिकांश केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, छांव व पीने के पानी आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। केंद्रों पर पंजीकरण कराने पहुंचे किसानों को धूप में लाइन लगाने के लिए विवश होना पड़ा। कुछ केंद्रों पर पीने के पानी की व्यवस्थान नहीं होने पर किसान आसपास के दुकानों पर पहुंचकर अपनी प्यास बुझाते दिखे।
विज्ञापन

उधर, कलवारी स्थित केंद्र पर किसानों की लंबी कतार दिखी। पहले टोकन प्राप्त करने को लेकर कुछ किसानों ने हंगामा भी किया। हंगामा बढ़ते देख केंद्र प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे तहसीलदार फूलचंद यादव ने अपनी देखरेख में बारी-बारी से किसानों का कागजात जमा कराया। जमालपुर स्थित केंद्र पर भी किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने केंद्र प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। किसानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
उप जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में किसानों ने केंद्र प्रभारी पर टोकन जारी करने में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के मद्देनजर खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कमेटी गठित करने तथा कमेटी की निगरानी में टोकन जारी कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में अवनीश पटेल, चंद्रशेखर, चंद्रबली, अभय कुमार, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।
डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह का कहना है कि अभी किसी भी केंद्र पर धान नहीं आ रहा है। क्षेत्रों में अभी धान की कटाई चल रही है। उम्मीद है कि 15 नवंबर से धान केंद्रों पर आने लगेगा। पूरी पारदर्शिता से धान खरीद के लिए सभी केंद्रों पर संपर्क रजिस्टर तैयार किया गया है। इसमें पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें