फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मारपीट में दोनों पक्ष से 14 घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नैठी गांव में रविवार की देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्थर में 14 लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष से आठ व दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ बलवा सहित संंबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के नैठी गांव में रविवार की शाम दो पक्षों में रास्ते को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। पुलिस के वापस लौटने पर एक बार फिर दोनों पक्षों में इस कदर विवाद बढ़ गया कि लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से गुलाबी देवी की तहरीर पर संतोष कुमार, रामचंद्र, मनोज, सीमा सिंह, साधना, राजमती, आरती व दूसरे पक्ष से संतोष कुमार की तहरीर पर गुलाबी देवी, प्रभु नारायन, उषा देवी, अरविंद, अवधेश, आशीष के खिलाफ बलवा सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से एक को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि रास्ते के विवाद में मारपीट में दोनों पक्षों से कुल चौदह लोगों पर बलवा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें