फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछवां: 132 केवीए का सब स्टेशन बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। स्थानीय नगर पंचायत व मझवां विकास खंड में बिजली समस्या से जूझ रहे जल्द ही सौगात मिलने वाली है। आदर्श नगर पंचायत में 132 केवीए का सब स्टेशन बन कर तैयार हो गया हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सब स्टेशन तैयार होने के बाद इसमें लगे दो बड़े ट्रांसफार्मर दस दिनों से चार्ज हो रहे हैं। सब स्टेशन का कार्य भी अंतिम दौर में है। संभावना जताया जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन उर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल इसका उद्घाटन भी कर सकते हैं। इसके चालू होने से कछवां नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हिस्से में लोगों को बिजली समस्या से निजात मिल सकती है। कछवां में तैयार सब स्टेशन चालू होने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है। खास बात यह है कि इस सब स्टेशन से मझवा ब्लाक के साथ सीखड़ ब्लाक को भी जोड़ा जाएगा। सब स्टेशन बनने के बाद दस दिन पहले ठठरा कछवां रोड से लाइन जोड़ने के बाद दो बड़े ट्रांसफार्मरों को अभी चार्ज किया जा रहा है। सब स्टेशन में थोड़ा बहुत मामूली शेष बचे हुए जिसपर तेजी से कार्य चल रहे हैं। सब स्टेशन कम्यूटराईज्ड व अस्कादा सिस्टम से लैस किया गया है। पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था है। यह जिले में 132 केवीए का पहला सब स्टेशन जहां सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें