फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। फागुन मास की द्वितीया तिथि पर रविवार को भक्तों का रेला मां विंध्यवासिनी के दरबार में भोर से ही उमड़ने लगा। आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में रविवार की फागुन मास के द्वितीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए दूरदराज से आए आस्थावानों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से सिर झुकाया। भोर में मंगला आरती के बाद से मंदिर में माता के स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर सायंकाल तक जारी रहा। गंगा स्नान करने के बाद विंध्य दरबार में पहुंचे नर नारियों ने दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। घंटा-घड़ियाल शंख और पहाड़ा वाली के जयकारे से पूरा वातावरण देवीमय हो रहा था। मां का गुड़हल और गुलाब पुष्पों सहित रजतमणि आभूषणों से मां का शृंगार किया गया था। मां का दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर उठे। देवी धाम पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर दर्शन पूजन किया। इसी क्रम में भक्तों ने मंदिर में विराजमान महाकाली, मां दुर्गा, पंचमुखी महादेव, मां सरस्वती देवी, मां शीतला, महालक्ष्मी, दक्षिणमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, अन्नपूर्णा देवी, बटुक भैरव सहित अन्य मंदिरों में जाकर शीश नवाया। भक्तों ने पहाड़ पर विराजमान मां काली व मां अष्टभुजा देवी दरबार में जाकर पूजन अर्चन किया। आस्थावानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवान के साथ श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी भी भक्तों की सेवा में तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें