फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन के आगमन पर झूमे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन के भारत आगमन की घोषणा पर खुशी में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मिठाई बांटी और हर्ष जताया।
विज्ञापन

नगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुकेरी बाजार के पास मिष्ठान्न वितरण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। इस अवसर पर खोआमंडी के पास आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में निर्मला राय, नीलम मालवीय, श्वेता गुप्ता, दीपा ऊमर, रूबी ऊमर, गीता यादव आदि थे। उधर, जमालपुर कस्बे में शेरे हिंद क्लब ने हिन्दुस्तान के हीरो अभिनंदन की रिहाई की घोषणा पर जश्न मनाया और जलूस निकाल कर मिठाईयां बांटी। देश की एक और जीत मानते हुए ग्रामीणों ने गर्व महसूस करते जलूस निकाल कर मिठाईयां बांटी। इस मौके पर दिनेश यादव, अनिल कुमार, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, अमूल्य संदल, दीपक गुप्ता, रामबली शर्मा, शुभम विश्वकर्मा, राजनाथ यादव, जेपी यादव इत्यादि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें