मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजनांतर्गत किसान समान निधि की स्थापना की गई है। इसके लिए सेक्टर प्रभारी नामित कर दिए गए हैं।
यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि इस योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रूपए डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह धनराशि चार-चार महीने के अंतराल में दो हजार रूपए की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना एक दिसंबर 2018 से लागू किया गया है। एक दिसंबर 2018 से 31 मार्च .2019 की समयावधि के लिए दो हजार रुपए की किश्त को अभी लघु सीमांत किसान परिवारों के बैंक खाता में स्थानांतरित किया जाना है। कहा जिलाधिकारी द्वारा जनपद में ग्राम पंचायत स्तर पर एक लेखपाल एवं एक कर्मचारी की टीम का गठन कर लिया गया है। 20 से 25 ग्राम पर एक सेक्टर प्रभारी नामित किया गया है।