अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के विसौरा खुर्द गांव में शनिवार को अबूझ हाल में एक महिला की मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के विसौरा खुर्द गांव की इतवारी देवी- 35 पुत्री स्व. मुराहू बनवासी की शादी 15 वर्ष पूर्व जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली के कुसही करवनियां गांव में हुई थी। पति के निधन के बाद वह अपने मायके में रहने लगी। मृतका की मां पंजाब में रह कर काम करती है। पुलिस ने उसकी मां को सूचना दे दी है। ग्राम प्रघान के सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।