मिर्जापुर। नगर के भरुहना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। विद्यालय के प्रबंधक रमेश तिवारी ने रक्तदान के प्रति सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत तिवारी ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। शिक्षिका आरजू खान ने महिलाओं को रक्तदान करने का आहवान किया। भाजयुमो सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्र ने कहा कि रक्तदान द्वारा किसी की जिंदगी बचाकर समाजिक भागीदारी निभाई जाती है। इस दौरान अतुल दूबे, अजय सिंह, अंकिता तिवारी, शशांक दूबे, नीरज, क्षमा पांडेय आदि मौजूद रहे।