फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जन सहयोग से नहर की कराया सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैनपुरा गांव के ग्रामीणों के आपसी सहमति व सहयोग से शुक्रवार को खुद जेसीबी मशीन मंगवाकर विक्सी माइनर की सफाई अपने गारंव के पास कराई। क्षेत्र के चैनपुरा गांव के ग्रामीणों ने नहर की सफाई के लिए कुछ दिन पूर्व सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई नही कराये जाने पर ग्रामीणों ने करीब बीस हजार रुपये चंदा इकट्ठा कर करीब 500 सौ मीटर तक विक्सी माइनर की साफ-सफाई कराई। नहर में गंदगी होने से नहर का पानी टेल तक नही पहुंचता था और बीच में पानी का प्रवाह रूक जाता था, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों की नहर सफाई के बाद पानी का प्रवाह चालू हो गया, जिससे किसानों में खुशी रही। नहर की सफाई में गांव के गिरजा देवी, शंभू नाथ बिंद, मुरारी बिंद, राजेश बिंद, राजेंद्र मौर्य, परमेश्वर बिंद, मनोज सिंह, अजय मिश्रा, चन्द्र बली सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें