मिर्जापुर। मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद अमिताभ कुमार के साथ सांसद अनुप्रिया पटेल के रेलवे प्रतिनिधि डा. एसपी पटेल तथा रेलवे सदस्य रामलौटन बिंद ने मंगलवार को बैठक की। इसमें मिर्जापुर एवं विंध्याचल में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अथक प्रयासों से स्वीकृत स्वचालित सीढ़ी तथा फुट ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि मिर्जापुर में दक्षिण प्रदेश द्वार का शिलान्यास 15 अगस्त के बाद कराया जाए। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया। साथ ही मिर्जापुर में मुख्य प्रवेश द्वार के सामने मिर्जापुर की धरोहर चुनार किले की आकृति एवं अंदर मॉ विंध्यवासिनी के मंदिर जैसी आकृति बनाने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही विंध्याचल में महिला प्रतीक्षालय का शुभारंभ किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि सितंबर तक उद्घाटन कराने का आश्वासन उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने दिया। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के पश्चिम छोर पर यात्री शेड बनवाने की मांग की।