मिर्जापुर स्टेशन पर प्याऊं का उद्घाटन करते डीआईओएस
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क पेयजल शिविर का उद्घाटन किया गया। स्टेशन अधीक्षक की अध्यक्षता में पेयजल शिविर का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने किया। स्टेशन अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने यात्रियों की सेवा हेेतु आयोजित इस शिविर पर खुशी जताई। शिविर में राजस्थान इंटर कालेज, पीडीएनडी चुनार, जेसी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेतगंज, स्वामी गोविंदाश्रम पैड़ापुर, केबीपीजी कालेज, महर्षि दयानन्द बालिका, आर्यकन्या पाठशाला, विंध्य विद्यापीठ, तथा बीएलजे इंटर कालेज के स्काउट-गाइड रोवर्स, रेजर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डा. अशोक कुमार शुक्ल, प्रेमशंकर सिंह, संतोष सिंह, कुलदीप शुक्ल, मनोज कुमार, नीलम, धर्मपाल सिंह, सर्वेश सिंह, डा. बीनारानी सिंह, सत्यवंदा सिंह, सुधा गुप्ता, पायल गौड़, शकुंतला देवी, भगौती प्रसाद, सत्यभूषण सिंह, बलवंत सिंह, अखिलेश्वरपति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।