फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। गैपुरा लालगंज मार्ग के विजयपुर चढ़ाई पर गिट्टी लदा ट्रक पलट कर करीब 20 फीट नीचे खाई में चला गया। संयोग था कि 20 फीट गहरे खाई में ट्रक गिरने के बावजूद चालक को मामूली चोट आई। ट्रक चालक राकेश कुमार (25) निवासी फचकरा मांडा़ इलाहाबाद ने बताया कि वहसहिरा से गिट्टी लाद कर शाहपुर जौनपुर जा रहा था । गुरुवार की दोपहर सवार तीन बजे मोर्चा चढ़ाई से नीचे उतर रहा था कि सामने से आ रहा ट्रक ज्यादा दाहिने आ गया। इस दौरान बचाव करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें