मिर्जापुर। नगर क पक्काघाट पर योगी भोलानाथ के कुशल निर्देशन में संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने योग किया। साथ ही स्वच्छ भारत स्व्स्थ्य भारत का संकल्प लेकर मां गंगा की आरती उतारी। इस दौरान स्कूल की छात्र-छात्राओं ने गंगा आरती गीत प्रस्तुत किया। गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मनोज कुमार पांडेय, योगी ज्वाला सिंह, प्रवीण आर्य, राज माहेश्वरी, नीतिन अवस्थी आदि मौजूद रहे।