मिर्जापुर। विकास खंड नरायनपुर के ग्रामीण बुधवार को पथरहिया स्थित विकास भवन परियोजना निदेशक डा. हरिचरण सिंह से मिले। ग्रामीण और महिलाओं ने पीडी को पत्रक सौंप कर आवास आवंटन कराने की मांग किया। ग्रामीण रीना ने कहा कि प्रधान द्वारा आवास आवंटन में काफी अनियमितता बरती जा रही है। प्रधान द्वारा आवास के लिए बनने वाली सूची में अपात्रों का नाम शामिल कराया जा रहा है। पीडी ने तत्काल खंड विकास अधिकारी नरायनपुर से बात कर के निर्देश दिया। विकास खंड नरायनपुर में आवास वितरण में प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। आवास जारी करने की मांग को लेकर नरायनपुर ब्लॉक के ग्रामीण परियोजना निदेशक से मिले। ग्रामीण रीना पत्नी अमरनाथ, शीला देवी पत्नी जगदीश सहित कई लाभार्थियों ने पत्रक सौंपा। पीडी ने खंड विकास अधिकारी नरायनपुर से तत्काल वार्ता किया और जिन ग्रामीणों का आवास के लिए चयनित था। उनकी जानकारी दिया। पीडी ने कहा कि सामाजिक आर्थिक व जातिगत सूची में शामिल लोगों को क्रम से आवास जारी होगा। आवास के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसा नही दें। यदि प्रधान, सचिव सहित कोई व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर धन की मांग करता है तो तत्काल उनको सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को आवास के लिए किस्त जारी हो गई है, ऐसे लाभार्थी ससमय आवास स्वयं बनवाएं। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लाभार्थी शौचालय नही बनवा रहे हैं, ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।