फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारें में हजारों गणेश भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के पैरिया टोला स्थित श्री गणेश मंदिर में चतुर्थी से चल रहे श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ का समापन शनिवार को भंडारे का साथ किया गया। भंडारे में डीएम, एसपी, विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार सुबह गणपति का शृंगार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश मंदिर में दर्शन पूजन किया और मोदक तथा फलों का भोग लगाया। साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। भंडारा दोपहर से आरंभ होकर देर रात्रि तक चलता रहा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अमित श्रीनेत, शत्रुघन केशरी, पवन मालवीय, शेखर, विवेक, रामबाबू केसरवानी, राजू रावत, रामपूजन सिंह, अशोक गुप्ता, अशोक केसरवानी, गोवर्धन यादव, दिनेश साहू, अली मोहम्मद, दिनेश चौबे, शरद कसेरा, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश राठौर, उमेश यादव, रिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें