फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरकों ने प्रदर्शन कर मांगा मानदेय
विज्ञापन

जमालपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को प्रेरकों ने ट्रिगरिंग का मानदेय न मिलने पर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। प्रेरकों ने आरोप लगाया कि पंचायत विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में प्रेेरकों से ट्रिगरिंग करा कर मानदेय न मिलने से परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। । प्रेरकों को ब्लॉक मुख्यालय पर बुला कर मात्र आश्वासन दिया जा रहा है कि मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। प्रेरकों को प्रति गांव 15 सौ रुपये मानदेय दिया जाना है। प्रेरकों ने आरोप लगाया कि एक-एक प्रेरक से 15-15 गांवों ें ट्रिगरिंग करा कर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। एडीओ पंचायत द्वय रविकांत ओझा एवं राममोहन यादव ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालय से तीन एडीओ पंचायत को संबद्ध किया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी पंचायत को वित्तीय अधिकार नहीं दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रेरक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कुमार दुबे, अनिल यादव, प्रमोद, अशोक यादव, आशा निर्झर , सावित्री देवी, बृजेश विजय कुमार, सत्येंद्र सहित तमाम प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें