मुसफ्फगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एण्ड हॉस्टल के प्रांगण में महिला शशक्तीकरण जागरूकता के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें महिला थनाध्यक्ष सीमा सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारें मे जानकारी प्रदान की। कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। पुलिस प्रशासन भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 100 एवं 181 नंबरों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या सिंह ने छात्राओं व अध्यापिकाओं को बताया कि पुलिस प्रशासन हर समय महिला सुरक्षा के लिए तत्पर रहता है। कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा के साथ साथ दूसरों पर हो रहे अन्याय के विरूद्घ भी महिला हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर मदद कर सकती हैं।