फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज स्कूल ने ओम क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिवीजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के तहत सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के मैदान में शुक्रवार को ओम क्रिकेट क्लब मझवां तथा बजाज स्कूल के बीच मैच खेला गया। बजाज स्कूल ने मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। इस दौरान टॉस जीत कर ओम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाये। बजाज स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए शशांक ने चार, प्रीतम ने तीन तथा नीलेश ने एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बजाज स्कूल के बल्लेबाजों ने दो विकेट खोकर विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। ओम क्लब की ओर से विशाल ने दो विकेट प्राप्त किए। बल्लेबाजी करते हुए आलोक ने 13 तथा वंशरोपण ने सात रनों का योगदान दिया। अंपायरिंग दीपक और राजू चौहान ने की। स्कोरर वंदना यादव रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें