फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के राजीव गांधी साउथ कैंपस में श्रद्घांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई में हुए 26/11 के हमले में हुए शहीदों को छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रहकर शहीदों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण व बीएनवाईएस के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पत्रकारिता के छात्र हरेन्द्र ने कहा कि 26/11 का भारत में हुए हमला बहुत ही निंदनीय घटना थी। सत्यवीर सिंह बागी ने कहा कि आगे से इस तरह के हमले ना हो इसके लिए हमारी सरकार को सदैव सजक रहना चाहिए। पत्रकारिता के छात्र आलोक भारती ने भी घटना को निदनीय बताते हुए शहीदों के प्रति शोक व्यक्त किया। इस मौके पर रूषाली सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, उज्ज्वल, शुभम, अविनाश पांडे, सौरभ, अनिता, नेहा, अनामिका, सुनीता, अमित, सौरभ, हेमंत, जय हिंद, ओमप्रकाश, कृष्ण मोहन, कुशल, आशु, जाह्नवी, प्रिया, खुशबु, अंशु, प्रियंका, शाम्भवी, योगेश, शनि समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें