फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से परहेज करें ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। विकास खंड के खजुुरौल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने और शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वत: शौचालय बनवाने वाले 19 ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को छह-छह हजार का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। ब्लॉक को-आर्डिनेटर राजकुमार शर्मा ने कहा कि खुले में शौच करने से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। लोग खुले में शौच से परहेज करें। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राकेश सिंह, प्रधान सतवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें