फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के विश्व हिंदू परिषद के कोन प्रखंड द्वारा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों द्वारा मोटर बाइक द्वारा शोभा यात्रा हनुमान नगर से शुभारंभ होकर आगे भगवान श्री कृष्ण का रथ व झांकी और झांकी निकाली गई। भक्त डीजे के धुन पर थिरकते हुए भगवा ध्वज लिए आकर्षक यात्रा के साथ श्रीराम का जय घोष करते हुए चल रहे थे। गगनभेदी नारों के साथ शोभायात्रा चेतगंज, तिलठी, श्रीपट्टी, मवैया, चील्ह, तिराहा, पुरजागीर बाजार, चेकसारी, सागरपुर होते हुए मुजेहरा हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सुरक्षा के लिए एसओ चील्ह संतोष कुमार सिंह अपने दल बल व पीएसी के साथ लगे रहे। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर महेश तिवारी, अंकुर दूबे, उमेश सिंह, पवन यादव, संतोष गुप्ता, अमरनाथ दूबे, सुर्यमणि सिंह, अरविंद सिंह, आशुतोष उपाध्याय, महाजन सिंह, मनोज दमकल, उमेश पप्पन, रमाकांत दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें