फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सिलवाकर ही वितरित करें ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। बीआरसी कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी रामाश्रय की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को ड्रेस वितरण और गुणवत्ता आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि बच्चों को 15 जुलाई तक ड्रेस वितरण कर दें। बीडीओ ने कहा कि ड्रेस वितरण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें। बच्चों की नाप करा कर और सिलवा कर ही ड्रेस का वितरण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारी संजय यादव राजगढ़ ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया, प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों एवं प्रबंध समिति के अध्यक्षों को बताया कि क्रय समिति बना कर व्यापारियों से कोटेशन प्राप्त करें। इसके बाद ड्रेस के सैंपल को धुलवा कर कपड़े की गुणवत्ता चेक कर ही ड्रेस क्रय करें। क्रय किए गये ड्रेस का भुगतान अकॉउंटपेयी चेक के माध्यम से ही करें। खंड शिक्षाधिकारी ने अध्यापकों को सख्त निर्देश दिया कि खराब ड्रेस वितरण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बटेश्वर सिंह, आलोक सिंह, सतीश सिंह, गिरजा प्रसाद, कृष्णावती देवी, विजयलक्ष्मी, सुमन सिंह, गीता सिंह, कमलावती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें