फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से बाबा बूढ़ेनाथ का किया श्रृंगार देख हुए निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। सोमवार को बाबा बूढ़ेनाथ जी का बर्फ से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर शिव भक्त निहाल हो उठे। मंदिर में सुबह से देर शाम तक बाबा बूढ़ेनाथ के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शिवालय गुंजायमान हो रहा था। मंदिर की तरह-तरह के फूल पत्तियों व बर्फ की सिल्लियों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। मंदिर के महंत स्वामी योगानंद गिरी जी महाराज ने विधि-विधान पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार बीच पूजन-अर्चन व आरती किया। तत्पश्चात बाबा का कपाट अन्य दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। मंदिर परिसर में भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण अनवरत चलता रहा, वहीं मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्या छोटे और क्या बड़े सभी शिव की भक्ति में तल्लीन दिखाई दिए। मंदिर पहुंचे भक्तजनों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से बाबा बूढ़ेनाथ जी के दरबार में मत्था टेककर मंगलकामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें