विंध्य कॉरिडोर परियोजना के तहत स्टेशन मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया में मंगलवार को 13 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। यह कार्य विंध्याचल स्टेशन से स्टेट बैंक चौराहे होते हुए पुरानी वीआईपी मार्ग तक प्रस्तावित है। यहां 40 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है। परियोजना के इस हिस्से के तहत कुल 70 संपत्तियों की रजिस्ट्री प्रस्तावित है। रजिस्ट्रार अभिषेक कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए 13 फाइलें आई हैं। इस अवसर पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पहले भी 10 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई थी। इसे लेकर अब तक कुल 23 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।