फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भदोही से आए 13 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। भदोही जिले से आए 13 लोगाें ने शुक्रवार को विंध्याचल मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने माता के दरबार में हवन, पूजन और दर्शन किया। इसके बाद त्रिकोण परिक्रमा पथ पर विराजमान महाकाली अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजी देवी का दर्शन कर अपने घर लौट गए। भदोही जनपद के चौरी थाना अंतर्गत दानू पट्टी सुरेरी रोड गांव से 13 की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शुक्रवार को सुबह मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। कैश, आरिफ, कल्लो, अमन, बैबी, सलीम, सौरभ, अजीज, मजीद, गुनी, रईस, गुड्डू, सलीम शेख 10:30 बजे पुराने वीआईपी मार्ग पर बने मुख्य द्वार पर पहुंचे। वहां से नारियल चुनरी, मालाफूल लेकर मां विंध्यवासिनी के मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद हवन कुंड में आहुति दी। सभी लोगों ने माथे पर चंदन लगाया और गले में मां की चुनरी धारण कर अपने घर लौट गए। भदोही जिले से विंध्याचल आकर हिंदू धर्म अपनाने की सूचना मिलने के बाद मिर्जापुर के अलावा भदोही पुलिस और इंजेलिजेंस सक्रिय हो गई। भदोही लौटने पर चौरी पुलिस हिंदू धर्म अपनाने वाले एक व्यक्ति को थाने ले गई, जिससे पूछताछ की जा रही है। विंध्याचल कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि भदोही से 13 लोग आए थे। संभवत: एक ही परिवार के थे। मांं विंध्यवासिनी, अष्टभुुजा और मां कालीखोह के दर्शन करने के बाद हिंदू धर्म अपनाया है। उनसे बात की गई तो बताया कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। वे प्रसाद और चुनरी लेकर अपने घर लौट गए। भदोही जिल के चौरी थाना क्षेत्र के दानूपट्टी निवासी छेदी ने बताया कि वह हेला जाति से है। उनकी जाति के 12 से 13 लोगों ने स्वेच्छा से विंध्याचल जाकर हिंदू धर्म अपनाया है। ज्ञानपुर निवासी एक व्यक्ति है, जो उनको विंध्याचल लेकर आया था। उनसे किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की है। नाम भी बदला गया है। हिंदू धर्म में आस्था है, इसलिए अपना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें