फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर बच्चों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। मदरसा अल अजीज निश्वा कालेज रसूलागंज परिसर में गुरुवार को विशेष जन संपर्क एवं जन जागरण के तहत फील्ड आउट रीच ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की वाराणसी इकाई के सौजन्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों द्वारा लघुनाट्य, स्लोगन आर्ट चार्ट के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्लास्टिक के उपयोग से हानियां, घर की साफ सफाई आदि पर जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचपी त्रिपाठी ने बच्चों द्वारा किए गए जन जागरण के तौर तरीकों पर शाबासी दी तथा साथ ही स्वयं भी प्रधान मंत्री द्वारा चलाए गए तमाम योजनाओं पर अमल करने की अपील की। वाराणसी से आए फील्ड आउट रीच ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी डा. लालजी ने प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं में शामलि खुले मे शौच मुक्ति से लाभ, बेटी पढाओ बेटी बचाओ, प्रधान मंत्री सहज हर घर बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना, जनधन योजना, उज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य एवं लाभ की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वाराणसी से आए बिरहा कलाकार महेंद्र सिंह यादव एंड पार्टी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य खदीजा नाज, फातिमा फैज, बबिता सिंह, अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार दूबे तथा संचालन फैज अहमद खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें