फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिको के बच्चों को शिक्षा से जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान वाराणसी के सौजन्य से रविवार को दीक्षितपुर स्थित मिर्जापुर ग्रामीण ईट भट्ठा संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक में ईट भट्ठा पर कार्यरत मजदूर के बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भट्ठा संघ अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि अपने- अपने भटठों पर श्रमिकों के बच्चों को नजदीक विद्यालयों में प्रधानाचायों से संपर्क कर शिक्षा से जोड़ें। इस अवसर पर संस्था के निदेशक भानुजा शरण ने बताया कि संस्था के सहयोग से नरायनपुर ब्लाक में दस ईट भट्ठों पर बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पांच और भट्ठों पर शिक्षा का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। कार्यरत मजदूरों को संस्था द्वारा जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर अभय कुमार सिंह, रामकुमार, दादा, अनिल कुमार सिंह ,धरमेश सिंह ,सीमा ,संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें