फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रोग्राम चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। एक जनवरी से 31 जनवरी तक स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रोग्राम चलाया जाएगा। जो भी गांव मानक को पूरा करेंगे विकास खंड के ऐसे पांच ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न की जाएगी। उक्त बातें खंड विकास अधिकारी सीखड़ विजय नाथ द्विवेदी ने शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक के दौरान मातहतों को चेताया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा स्व जलधारा योजना के तहत गांव में हर घर को पाइप लाइन द्वारा पानी पहुंचाया जाएगा। कहा लागू की जा रही योजना में दस परसेंट की धनराशि ग्राम पंचायत द्वारा जमा किए जाएंगे। शेष धनराशि शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अवर अभियंता से स्टीमेट तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर इस योजना का लाभ गांव को दिया जाएगा। बीडीओ ने महिलाओं का जीवन स्तर उपर उठाए जाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के समूह गठित किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में सामुहिक विवाह योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पर चर्चा की। उक्त बैठक में अमरेश चंद पांडे एडीओ आईएसबी, सुनील कुमार सिंह, योगेश सिंह, अनिल कुमार, अमित कुमार, शिव राम सोनकर, संतोष कुमार, शशांक शेखर, आर कालिका प्रसाद, कृष्ण कुमार सिंह, अजय कुमार साहनी, बिरजू प्रसाद ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें