जमालपुर। ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप (बीआरजी) के तहत शनिवार को ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें घर-घर जाकर लाभार्थियों को सही सलाह देने, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, बीएचएमएनडी पर गर्भवती धात्री, किशोरी और अति कुपोषित बच्चों की देखभाल करने की जानकारी प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विकास परियोजना अधिकारी आर.एन सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य सेविका निर्मला एवं पोषण सखी सुशीला और पूजा ने भी प्रशिक्षण दिया।