फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मेला तैयारी समय से पूर्ण करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए देेते कहा कि आगामी 10 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले शारदीय नवरात्र मेले की सभी कार्यों से पूर्ण करें। जिलाधिकारी अनुराग पटेल शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मेले की तैयारियों से संबंधित अधिकारियों की बैठक करके समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान अनुपस्थित प्रभागीय वनाधिकारी, जिला होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया। डीएम ने कहा कि अगले बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नवरात्र मेले में आने वाले भक्तजनों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए जिले के सभी अधिकारी पूरी निष्ठा व लगन से मेले की तैयारी में तेजी से जुट जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजित राम प्रजापति, ईओ नगर पालिका विनय तिवारी सहित जिले के कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें