मिर्जापुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को हिंदी दिवस पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन किया गया। नगर के मोर्चाघर के समीप स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षण कोआर्डिनेटर कीर्ति गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक शमीम बेगम ने हिंदी भाषा की महत्ता व उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छुन्नर प्रसाद पाल, उदय भान यादव व अजय श्रीवास्तव व ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान विद्या सागर प्रेमी, प्रमोद सिंह, अजय श्रीवास्तव, रणधीर बिंद, अंजली, किरन, सुरेश, आनंद, विजय कुमार, संजय सोनकर आदि उपस्थित रहे।