फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के लिए बने गड्ढे में गिरने से बालक का हाथ टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के खास डीह स्थित गांव में छह माह पूर्व शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने की वजह से एक बारह वर्षीय बालक का हाथ टूट गया । पीड़ित के परिजनों ने प्रधान के उपर शौचालय के लिए गड्ढा खोदवा देने के बाद का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया । क्षेत्र के खास डीह गांव निवासी अशोक मौर्या का बारह वर्षीय पुत्र शुभम मौर्या शुक्रवार की शाम अपने घर के पास खेल रहा था तभी शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया जिससे बालक का दाहिना हाथ टूट गया । परिजनों ने घायल बालक को सीएचसी लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नारायनपुर रेफर कर दिया । रविवार को इलाज कराने के बाद बालक अपने घर आया और ग्राम प्रधान के उपर शौचालय का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया । शुभम ने बताया कि बीते फरवरी माह में ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय के लिए गड्ढा खोदवा दिया गया था बार बार उसे बनाने के लिए पैसे की मांग किया लेकिन पैसा नहीं दिया गया जिससे गड्ढा जस का तस रहा और उसमें गिरने से बालक अपनी हाथ तुड़वा बैठा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें