फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लोंहदी महावीर जी के मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन माह के अंतिम शनिवार को नगर के श्री लोंहदी महावीर जी के प्रसिद्घ मेले में नर-नारियों व बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झमाझम हो रही बारिश के बाद भी मंदिर में हनुमान जी के मंदिर में दर्शन-पूजन करने को दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। सुबह से ही हनुमान जी के पूजन-अर्चन करने का क्रम आरंभ हो गया, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा। तुलसी पत्र सहित तरह-तरह के पुष्पों से हनुमान जी का किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। पूजन उपरांत भक्तजनों ने बारिश की परवाह किए बगैर मेले में भ्रमण कर मेले का जमकर लुत्फ उठाया। माला-फूल, और प्रसाद लेकर श्रद्घालु हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पुष्पों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर सुख-समृद्घि की कामना की। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं हनुमान जी के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था, वहीं मंदिर परिसर में देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर अनवरत चलता रहा। मंदिर की तरह-तरह के फूलों व झालरों से की गई सजावट देखते बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें