फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रो का किसान काट रहे चक्कर, खरीद ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़ (मिर्जापुर)। स्थानीय विकास खंड में गेहूं की खरीदारी नहीं होने से किसान औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों अपनी मेहनत की कमाई सौंपने को मजबूर हैं। इसे लेकर किसानों में आक्रोश फैल रहा है । किसानों की गेहूं की खरीद शनिवार से बंद है। अब तक क्रय केंद्र द्वारा मात्र 31 सौ कुंतल गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं समिति पर डंप पड़ा होने व जगह के अभाव मेें किसानों से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान के गेहूं लदे वाहन आए दिन मगरहा क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। आये दिन गेहूं खरीद को लेकर किसान व सचिव में नोकझोंक देखा जा रहा है। बगहां साधन सहकारी समिति पर 456 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। धीमी गति से गेहूं खरीद के चलते अब तक मात्र 80 किसानों का ही गेहूं खरीद हो पाया है। केंद्र पर बैठे प्रभारी द्वारा कभी बोरा नहीं तो कभी गेहूं डंप होने बात कर किसानों को घर की राह पकड़ा दी जा रही है। गेहूं खरीद न होने से सीखड़ विकास खंड के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। साधन सहकारी समिति बगहा सचिव महेश सिंह ने बताया चार दिन से गेहूँ खरीद कर रखा गया है गेहूं हट जाय तो पुन: खरीद चालू होगी उन्होंने कहा कि जगह न होने के चलते गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें