फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के सभी वर्गो के हित में काम कर रही सरकार

विज्ञापन
भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निकाला बाइक जुलूस
विज्ञापन
चुनार। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को नगर में बाइक जुलूस निकाला और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया। बाइक जुलूस नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी के नेतृत्व में बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क से निकलकर भरपूर लाइन सराय टेकौर दरगाह शरीफ, स्टेशन रोड़ से लालदरवाजा, बैंक कचहरी मार्ग, गोला बाजार रस्तोगी तिराहे से गंगेश्वरनाथ से होते हुए पुन: गुहराज निषाद पार्क पहुंचकर सभा के साथ समाप्त हुआ। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखकर विकास संबधित योजनाओं को संचालित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पात्र को मिले। सरकार की इस मंशा को साकार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं और योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसमें बचाऊ लाल सेठ, भरत जौहरी, रमेशचंद्र साहू, चन्द्रहास गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, विजय बहादुर बिंद, अभिलाष राय, रिंकू जौहरी, भरत लाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें