केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से मिलतीं अनुप्रिया पटेल
मिर्जापुर। जिले की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से मुलाकात कर जिले के विकास के संबंध में बातचीत की। उन्होंने शहर के विकास के लिए अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल, सीवर तथा अन्य सुविधाओं को दिलाने की मांग की। कहा कि मिर्जापुर काफी पिछड़ा जिला है जिसके उत्थान की जरूरत है।