मिर्जापुर। बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर में तेज धूप की किरणें असहनीय हो गई थीं, जिससे लोगो का हाल बेहाल रहा। सुबह के 10 बजते ही चिलचिलाती धूप के बीच से गुजरते लोग पसीने-पसीने हो गए थे। प्रचंड गर्मी में लू के थपेड़ों व तल्ख धूप का कहर बदस्तूर जारी रहा। गर्मी से बचाव के लिए जहां बाहर निकलने वाले लोग अपने सिर को कपड़े से ढंक कर निकले, वहीं कई लोगों ने छाता का सहारा लिया। जगह-जगह खुले प्याऊ पर लोग अपने हलक की प्यास बुझाते दिखाई दिए। नगर के घंटा घर सहित मुकेेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, संकटमोचन रोड, रमईपट्टी सहित कई अन्य बाजारों में स्थित शीतल पेय पदार्थों की दूकानों व मौसमी फलों की दूकानों पर ग्राहक डटे रहे। सूरज की तेज तपिश के चलते नगर की प्रमुख सड़कों पर सियापा पसरा रहा।