चयन-ट्रायल में शामिल टेबल टेनिस के खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। टेबल-टेनिस सीनियर पुरुष व महिला के लिए सोमवार को सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चयन-ट्रायल में बालक वर्ग में सैफुल्ला खालीद, संदीप कुमार कनौजिया, सत्यम यादव, दीपक, अभिषेक चौबे व अमन कुमार है। बालिका वर्ग में निधि, कुसुम, चांदनी बिंद, संध्या, दिव्या सिंह, खुशबू है। टीम मैनेजर आमीर हुसैन है।